Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 3
'

मूंग के लिए ई-उपार्जन पोर्टल की धीमी रफ्तार:ओपन होने के कुछ मिनट बाद ही बंद, स्लॉट बुक कराने किसान हो रहे परेशान

समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने से वंचित रहे किसानों के लिए मप्र सरकार ने उपार्जन की तारीख को 5 अगस्त कर दिया है। जिसके लिए आज अगस्त गुरुवार का स्लॉट बुकिंग होना है। सुबह 10 बजे स्लॉट बुकिंग के लिए पोर्टल खुला। लेकिन ओपन होने के कुछ मिनट बाद ही सर्वर डाउन होने से पोर्टल पर स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे। ऐसे में हजारों किसान स्लॉट बुकिंग कराने के लिए परेशान हो रहे है। किसानों की सुविधा के लिए 1 अगस्त को ई--उपार्जन पोर्टल खोला गया। मगर कुछ देर बाद ही सर्वर किसानों के लिए समस्या बन गया। पोर्टल गुरुवार सुबह 10 बजे खुला और 3 मिनिट बाद ही तकनीकी कारणों से बंद हो गया। जिले में करीब 15 हजार किसानों स्लॉट बुकिंग नहीं कर पाने से अपनी मूंग नहीं बेच पाएं है। मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने और स्लॉट बुकिंग कराने के लिए किसानों विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम तक किया। जिसके बाद बुधवार को मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मूंग खरीदी की अंतिम तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 5 अगस्त की। फिर बढी किसानों की चिंता गुरुवार सुबह 10 बजे जब ई-उपार्जन पोर्टल खुला और किसानों की स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। किसान खुश हो गए कि अब उनकी स्लॉट बुकिंग हो जाएगी और वे अपनी मूंग बेच सकेंगे मगर उनकी ये खुशी ज्यादा देर कायम नहीं रह पाई। पोर्टल में तकनीकी खामी आ गई और उसने काम करना बंद कर दिया। बाद में उसकी गति थोड़ी बढ़ी मगर अभी तक पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है। किसानों को आधा दिन बीतने के बाद अपनी स्लॉट की चिंता होने लगी है। नर्मदापुरम जनपद सदस्य यशवंत गौर ने बताया कि पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सुबह बस 3 मिनिट के लिए खुला था उसके बाद से पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इन स्थितियों में किसानों की समस्या बढ़ सकती है। स्लॉट बुकिंग, लेकिन खरीदी की तारीख गलत डाली कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह जब पोर्टल खुला तो करीब 8 हजार किसानों ने स्लॉट बुक किए। हालांकि बहुत से किसानों का कहना है कि हम स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे। जिन किसानों के स्लॉट बुक तो हुए पर उनमें भी गलतियां हो रही। किसान राेहित कुमार मीना ने 1 स्लॉट बुकिंग किया। उसे जो पर्ची मिली, उसमें मूंग उपार्जन केंद्र बेचने के लिए लाने की तारीख 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2024 दिखा रहा। 31 जुलाई एक दिन पहले बीत चुकी है।

User Comments

Leave a comment

Related News