मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को चितरंगी लगभग 4:15 बजे पहुंचे। उनका स्वागत करने के बाद सर्वप्रथम राज्यमंत्री राधा सिंह ने उनको रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद सिंगरौली विधायक रामनिवास ने भी रक्षा सूत्र बांधा।इसके बाद सीएम को सिंगरौली की लाड़ली बहनों ने राखी बांधकर स्वागत किया।