Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 17
'

जीवाजी गंज में उपद्रव करने वाले पुलिस ने पकड़े:आए दिन छात्रों के साथ करते थे मारपीट

मुरैना की कोतवाली थाना पुलिस ने आधा दर्जन सामाजिक तत्वों को पकड़ा है। यह लोग गुरुवार की सुबह शहर के जीवाजी गंज में कुछ लोगों के साथ मारपीट करने जा रहे थे। इस बात की खबर जैसे ही कोतवाली थाना पुलिस को लगी कोतवाली थाना पुलिस के अधिकारी तथा जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी को धर दबोचा। बता दें कि, शहर का जीवाजी गंज क्षेत्र एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां पर जिले के सबसे अच्छे प्रतिष्ठान मौजूद हैं। यहां पर बड़े कोचिंग संस्थान है जहां पर हर दिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आती हैं। असामाजिक तत्व वहां पर पहुंचकर न केवल कोचिंग में पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ में दुर्व्यवहार करते हैं बल्कि जो उन्हें रोकता है, उनके साथ मारपीट करते हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को देखा गया। गुरुवार की सुबह कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राएं पढ़ने आए थे तभी वहां पर आधा दर्जन असामाजिक तत्व पहुंच गए। इससे पहले की वह छात्रों के साथ गुंडागर्दी तथा मारपीट करते कोतवाली थाना पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने उनका मौके पर ही पकड़ लिया। कई बार हो चुकी घटनाएं जीवाजीगंज में मारपीट तथा छेड़खानी की पहले कई घटनाएं घटित हो चुकी है। इन घटनाओं के पीछे भी इसी प्रकार के सामाजिक तत्व है जिनके कारण छात्र-छात्राओं का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार सामाजिक तत्वों ने वहां पर फायरिंग की और दहशत फैलाई। बाद में पकड़े गए लड़कों को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

User Comments

Leave a comment

Related News