भोपाल के बावड़िया कला स्थित ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह 7:30 बजे ज्ञान मुरली क्लास हुई। इसके बाद बीके रीना दीदी ने सभी को मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे पूरा वातावरण शांतिमय हो गया। उन्होंने कहा कि समारोह का नज़ारा अलौकिकता से भरपूर रहा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ब्रह्मोत्सव शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सेवाकेन्द्र प्रभारी रीना दीदी द्वारा ब्रह्मकुमारी का ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा। कार्यक्रम में कुमारी आराधना ने सुख सागर जब से मिला है, ज्ञान रत्नों से जीवन खिला है, गीत पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। रीना दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा रोहित नगर पिछले एक दशक से परमपिता परमात्मा शिव भगवान द्वारा सुनाए गए गीता ज्ञान से क्षेत्र के हजारों भाई बहनों का ज्ञान बढ़ा रही है। यहां के लोग प्रतिदिन गीता ज्ञान सुनकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कार्यक्रम के पश्चात सभी ब्रह्मावत्सों के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई थी।