Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 19
'

हृदय अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली:जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए हृदय अभियान प्रारंभ किया है। जिसके अंतर्गत जिले में अनेक गतिविधियां की जा रही हैं। इसी अभियान के अंतर्गत गुरुवार को स्कूली बच्चों ने शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जो अस्पताल चौराहा, नारायण टॉकीज चौक, चांडक चौक, परशुराम चौक, सिंधी कॉलोनी से होते हुए रैली वापस उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से चलाया जा रहा है। सरवाईकल कैंसर के प्रति आमजन में जागृति लाना एवं 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण हृदय अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। वहीं शासकीय प्राथमिक शालाओं के बच्चों के ओरल हाइजीन में वृद्वि करने के उद्देश्य से हरदा दंत शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिले के 530 प्रायमरी स्कूलों के 26530 बच्चों तक टूथब्रश और पेस्ट पहुंचाया जाएगा। शाला स्तर पर शिविर लगाकर बच्चों के दांत की जांच की जाएगी। हृदय अभियान के तहत दूरस्थ ग्रामों में स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षिक गतिविधि आयोजित की जा रही है। ग्राम स्तर पर हृदय अभियान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि रैली में चार प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी देकर रवाना किया गया। ग्राम स्तर एवं विकासखंड मुख्यालय पर भी हृदय अभियान अंतर्गत गतिविधि आयोजित की जाएगी। इस दौरान डॉ. नवीन जैन,डॉ आयुषी गुप्ता, डॉ पीयूष दोगने,खेल अधिकारी राजेश बिलिया, जिला स्काउट गाइड गजराज सिंह, रामनिवास जाट, पुरुषोत्तम राठौर, आई. तिग्गा, आशीष साकल्ले, नीरज मालवीय सहित नगर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिका रैली में मौजूद रहे।

User Comments

Leave a comment

Related News