Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 22
'

दिग्विजय बोले-पोर्टल बंद होने से नहीं बिक पा रही मूंग:राज्यसभा में कहा-बुधनी में उपचुनाव हैं इसलिए 4 घंटे पोर्टल खोला गया, केन्द्र हस्तक्षेप करे

एमपी के अलग-अलग जिलों में किसान मूंग बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए सीएम ने 5 अगस्त तक मूंग खरीदी कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, पोर्टल बंद रहने के कारण किसान स्लॉट बुक नहीं कर पाने से किसान परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस लगातार मूंग खरीदी को लेकर आ रही दिक्कतों पर सरकार को घेर रही है। आज राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने एमपी में मूंग खरीदी में आ रही दिक्कतों का मामला उठाया। दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में कहा कि परसों के रोज बुधनी में उपचुनाव होने वाला है इसलिए एक दिन चार घंटे के लिए पोर्टल खोला गया। मूंग बेचने की लिमिट घटाई दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में कहा- मध्यप्रदेश में मूंग का उत्पादन पिछले 5 साल में तेजी से बढ़ा है। सरकार किसानों द्वारा पैदा किये जाने वाले मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन के माध्यम से करती है। इस साल मध्यप्रदेश में मूंग की फसल खरीदने के लिए जो पंजीयन किसानों द्वारा किए गये थे उनके लिए स्लॉट बुकिंग जून के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ करके अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 रखी गई थी। विगत वर्ष किसानों से प्रति हेक्टेयर 10 क्विंटल की खरीदी सरकार द्वारा की गई थी जिसे इस साल प्रति हेक्टेयर 8 क्विंटल कर दिया गया। किसानों द्वारा धरना, प्रदर्शन करने के बाद इसे बढ़ाकर 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर किया गया। स्लॉट बुक नहीं कर पाए किसान दिग्विजय सिंह ने कहा- अधिकतर समय सर्वर डाउन, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से पोर्टल बंद रहा।अधिकांश किसान अपनी मूंग की फसल को बेचने के लिये स्लाॅट बुक नही कर पाये। इसी बीच 22 जुलाई को किसानों के लिये ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग अचानक बंद कर दी गई। जिससे हजारों किसान स्लाॅट बुकिंग से वंचित रह गए। इसी बीच परसों क्योंकि बुधनी में चुनाव होने वाला है चार घंटे के लिए स्लॉट खोला गया। जिन किसानों ने अपना स्लॉट बुक करा दिया था उनको भी या तो बारदाना समाप्त होने की बात कही जा रही है या फिर उनकी फसल की तुलाई नही हो पा रही है। मप्र में किसान परेशान, MP के पूर्व सीएम ही किसान मंत्री हैं दिग्विजय सिंह ने कहा- गोदामों के सामने हजारों ट्रेक्टर ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई है। बारिश के कारण मूंग भीगने अंकुरित हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक कुल अनुमानित उत्पादन का 18 प्रतिशत ही उपार्जन हो सका है। परिणामस्वरूप या तो किसानों की फसल नष्ट हो रही है या फिर किसान अपनी मूंग की फसल को व्यापारियों को कम दाम पर बेचने को मजबूर है। मध्यप्रदेश में इसे लेकर किसान आंदोलित है तथा उनके द्वारा पोर्टल पर स्लाॅट बुकिंग की तारीख बढ़ाने, जिनके स्लाॅट बुक हो गए हैं उनकी फसल की तत्काल तुलाई करवाने की मांग की जा रही है। राज्य सरकार पूरे मामले की अनदेखी कर रही है। मप्र के किसानों के हित में केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग करता है। संयोग से हमारे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां केन्द्र में कृषि मंत्री और उन्हीं के क्षेत्र में ये सब हो रहा है। कल शाम को उन्होंने यह आदेश निकाला है कि एक अगस्त को एक दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। जब हजारों किसान रजिस्टर कराना चाहते हैं तो एक दिन में कैसे कर पाएंगे। ये पूरा खेल है व्यापारियों को सस्ता बेचने को किसान को मजबूर करने की कोशिश है मप्र की भाजपा की सरकार हजारों करोड़ का घोटाला कर रही है। अरुण यादव बोले- स्लॉट बुक कराने किसान हो रहे परेशान पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने X पर पोर्टल के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- कल मैंने ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन को लेकर तारीख बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर मप्र सरकार ने मूंग उपार्जन के लिए आज पोर्टल खोला जिससे किसान स्लॉट बुक करा पाए, मगर सुबह से ही किसानों के फोन आ रहे हैं कि सर्वर डाउन चल रहा है, मेरी सरकार से मांग है कि कल 2 अगस्त को भी पोर्टल खोला जाए जिससे मूंग उत्पादक किसान स्लॉट बुक कर पाएं एवं जिन किसानों के स्लॉट बुक हो जाये उनकी तुलाई भी सुनिश्चित करनी चाहिये ।

User Comments

Leave a comment

Related News