Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 19
'

शादी नहीं कराई तो गर्लफ्रेंड के भाई को मार डाला:60 फीट गहराई में ले जाकर पत्थर से सिर कुचला, शव चट्टानों में दबाया

ग्वालियर में 12 साल के बच्चे का कत्ल कर शव को चट्‌टानों के बीच दबा दिया गया। वह 29 जुलाई से लापता था। दूसरे दिन की देर शाम चरवाहे को पत्थरों से बाहर एक हाथ दिखाई दिया। शिनाख्त के बाद तहकीकात शुरू हुई तो मर्डर की पूरी कहानी सामने आ गई। आरोपी ने मृतक की बहन से प्रेम संबंध होने की बात कही और बताया कि वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, 3 महीने पहले उसकी शादी कहीं और हो गई। इससे नाराज होकर उसने सबक सिखाने की ठान ली। बच्चे को धोखे से 60 फीट गहराई में ले जाकर पत्थरों से कुचल दिया। इस सनसनीखेज मर्डर के पीछे की दैनिक भास्कर ने वजह तलाशी। इसमें सामने आया कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी का बदला लेने के लिए 3 महीने तक साजिश रची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... पहले कोल्डड्रिंक पिलाई, फिर पत्थर से कुचला पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी शुभम कुशवाह उर्फ तोता (22) ने बच्चे की बहन की शादी के बाद किसी भी तरह उस परिवार को सबक सिखाना चाहता था। 2 दिन पहले गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास परिवार का इकलौता बेटा हेम सिंह (12 साल) बैठा दिख गया। शुभम ने उसे देवखो (पहाड़ों पर मंदिर) घुमाने का लालच दिया। बच्चे का परिवार पहले हमारे घर के नजदीक गोल पहाड़िया इलाके में रहता था। ऐसे में वह आसानी से साथ चलने का राजी हो गया। उसे करीब 60 फीट की गहराई में ले गया। वहां हेम को कोल्डड्रिंक दी। जब वह कोल्डड्रिंक पी रहा था तो उसके सिर पर पीछे से पत्थर मार दिया। बच्चा एक ही वार में नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसके ऊपर बैठा और सिर पर पत्थर से एक के बाद एक वार करता रहा। तड़पते हुए उसने वहीं दम तोड़ दिया। सबसे पहले चरवाहे को दिखा शव ग्वालियर के तिघरा के जंगल में पहाड़ी पर चरवाहा अपनी बकरियों को लेकर लौट रहा था। तभी पहाड़ पर उसे पत्थरों के बीच एक हाथ निकला हुआ दिखा। वह पास पहुंचा तो अंदर एक बच्चे का शव पत्थरों से दबा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पत्थर हटाए तो अंदर एक 12 साल के बालक का शव था। तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुला लिया। प्रारंभिक पड़ताल में ही स्पष्ट हो गया था कि हत्या की गई है। पहले आशंका थी कि हो सकता है कि बालक पहाड़ से गिर गया हो, लेकिन जब पास ही एक खून से सना नुकीला पत्थर मिला, जिस पर मृतक के सिर के बाल भी थे। यदि बच्चा गिरता भी तो सिर में जिस तरह का घाव था वह चोट से नहीं लग सकता था। मामला सीधे तौर पर हत्या का था। अब पुलिस के सामने चुनौती थी कि मृतक की पहचान कैसे की जाए। आरोपी भी ढूंढने का कर रहा था नाटक शव मिलने के बाद पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली कि हाल ही में दो बच्चे लापता हुए हैं। जब उनके परिजन को पुलिस ने स्पॉट पर शव दिखाया तो मोतीझील निवासी कमलेश राजपूत पत्नी स्व. अशोक राजपूत ने मृतक को अपना बेटा हेम राजपूत बताया है। कमलेश ने बताया कि उनका बेटा सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को सुबह 10 बजे गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए घर से निकला था। मैंने खुद उसे 24 नंबर टैंपो में बैठाया था, लेकिन उसके बाद वह लौटा ही नहीं। शाम तक वह नहीं आया तो उसे काफी तलाश किया। इसके बाद पुरानी छावनी थाना पहुंचकर सूचना दी। इधर, लापता के नाबालिग होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। गोल पहाड़िया निवासी शुभम कुशवाह उर्फ तोता, मासूम को तलाशने के लिए उसकी मदद कर रहा था। लेकिन, यह कोई नहीं जानता था कि वही उसकी हत्या कर बैठा है। ज्यादा मदद करने पर मां को हुआ शक आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और शव को पत्थरों की आड़ में छिपा दिया था। उसका सोचना था कि वह कभी नहीं पकड़ा जाएगा। दो दिन तक वह मासूम की मां के साथ मददगार बनकर घूमता रहा। बच्चे की मां जानती थी कि शुभम उनसे नफरत करता था, लेकिन इतनी मदद क्यों कर रहा है। बीच में एक बार शुभम ने बच्चे के संबंध में ही फोन लगाने के लिए उसकी मां का फोन लेकर उसमें से कुछ नंबर डिलीट कर दिया। क्योंकि जिस दिन बच्चा लापता हुआ था और हत्या हुई थी, उस दिन उसने 3 बजे अपनी मां को फोन लगाकर कहा था कि वह पहाड़िया पर बैठा है। वो फोन आरोपी का ही था, इसलिए उसने वो नंबर डिलीट कर दिया था। ज्यादा मदद करने पर मासूम की मां कमलेश को संदेह हुआ। पुलिस को संदेही का नाम बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चंद घंटों में मर्डर का खुलासा हो गया है। हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक मासूम की हत्या कर उसके शव को देव खो के जंगल में पत्थरों से छुपा दिया गया था। हत्या आरोपी शुभम कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी नाबालिग है। यह खबर भी पढ़ें... 13 साल के लड़के की हत्या, शव चट्‌टानों में दबाया ग्वालियर में 13 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। लड़का सोमवार से लापता था। मंगलवार देर शाम शव तिघरा बांध से डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ पर चट्‌टानों में दबा मिला। सिर में गहरी चोट है, पास ही खून से सना नुकीला पत्थर पड़ा था। बुधवार को शिनाख्त हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें...

User Comments

Leave a comment

Related News