Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 42
'

बेटे ने बिस्तर पर पेशाब किया, सौतेली मां ने दागा:बोली- जितना रोएगा, उतना जलाऊंगी; दादी ने दर्ज कराई एफआईआर

गुना में सौतेली मां ने 5 साल के बच्चे को गरम पलटे (पराठा पलटने वाला चम्मच) से दाग दिया। मासूम की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने नींद में बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। इससे गुस्साई महिला ने बच्चे की कलाई, कूल्हे और प्राइवेट पार्ट पर दागा। दादी की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर की है। मामला चाचौड़ा के बरबटपुरा का है। रईसा बानो (44) ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे नाती तौफीक शाह के चीखने पर वे कमरे में पहुंचीं। देखा कि बहू रजिया बानो उसे यह कहते हुए दाग रही थी कि जितना रोएगा, उतना ज्यादा जलाऊंगी। 2021 में कोरोना से हो गई थी मां की मौत रईसा ने बताया, 'बेटा बिट्टू शाह परिवार के साथ घर के पास ही दूसरे मकान में रहता है। तौफीक पहली बहू का बेटा है। पहली बहू की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। बेटे ने रजिया से दूसरी शादी कर ली। दोनों को एक बच्चा है। बुधवार सुबह बिट्‌टू पानी भरने चला गया। घर में दोनों बच्चे और रजिया थे, तभी तौफीक के चीखने की आवाज पर बेटा और मैं दौड़ते हुए पहुंचे। हमने तौफीक को बचाया, इसके बाद उसे बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टर ने कहा- पहले थाने में बात कराओ, तब इलाज करेंगे। दीवान जी से बात कराई, तब डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल से एक पर्चा मिला। इसे लेकर थाने पहुंचे और केस कराया।'

User Comments

Leave a comment

Related News