Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 20
'

महाकाल मंदिर में फिर महिला श्रद्धालु को कुत्ते ने काटा:गेट नम्बर एक बाहर जबलपुर से आई महिला श्रद्धालु को काटा

महाकाल मंदिर में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंदिर के बाहर और परिसर में रहने वाले कुत्ते आए दिन श्रद्धालुओं को काट रहे हैं। गुरुवार सुबह जबलपुर की महिला श्रद्धालु दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकली तो एक नंबर गेट के पास मौजूद एक श्वान ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। महाकाल मंदिर में जुलाई माह में भी दो श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में रहने वाले कुत्तो ने काटा था। कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसका खामियाजा वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह जबलपुर निवासी सुषमा शाह नामक महिला परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आई थी। सुबह दर्शन कर जब वह मंदिर परिसर से बाहर निकली, इसी दौरान एक नम्बर गेट के पास वहाँ मौजूद एक कुत्ते ने महिला श्रद्धालु पर हमला कर काट लिया। महिला को तुरंत मंदिर के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। निगम का दावा 22 कुत्ते पकडे फिर भी श्रद्धालु को हमला कर रहे है - नगर निगम कमिश्नर ने महाकाल मंदिर और आसपास के क्षेत्रो से 22 कुत्ते पकड़ने का दावा किया था। इसके बाद भी आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी शहर से आए मुलुगु राजकिरण को रविवार को सुबह भस्म आरती करने के बाद एक कुत्ते ने राजकिरण पर हमला कर उनके पेट में काट लिया था। इसी तरह 7 जुलाई को भी दिल्ली से महिला डॉक्टर को भी मंदिर परिसर में कुत्ते ने काटा था।

User Comments

Leave a comment

Related News