Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 19
'

रीवा के रमगढ़वा में नहर टूटी:नहर टूटने से पांच घर प्रभावित,मवेशी पानी में बहे ; प्रशासन ने लिया जायजा

रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रमगढ़वा ग्राम पंचायत में देर रात मिनी बाणसागर मेन कैनाल की नहर टूट गई। जिसके कारण 3 कच्चे मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए। वहीं दो मकान ऐसे हैं जो क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया गया कि बीती रात लोग जब अपने घरों में सो रहे थे। उसी वक्त रमगढ़वा गाम पंचायत में मेन कैनाल की नहर टूट गई। जिसमें बसोर बस्ती के लोग प्रभावित हुए हैं। पूरे हादसे में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक पालतू जानवरों की मौत हुई है। गुरुवार दोपहर एडिशनल एसपी विवेक लाल और एडीएम सपना त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि रात 1:30 बजे अचानक घर में पानी भर गया। घर में पानी भरने की वजह से घर में रखा राशन पूरी तरह से खराब हो गया है। गांव के सरपंच के मुताबिक देर रात मुझे नहर के टूटने और पानी भरने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जबकि 3 कच्चे घर टूट गए थे। बसोर बस्ती में कई ग्रामीणों के पशु पानी में बह गए हैं। मौके पर निरीक्षण करने पहुंची अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि नहर टूटने की सूचना पर तत्काल पानी रोक दिया गया था। फिर भी तीन कच्चे घर टूटे हैं। जबकि दो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ मवेशियों के भी बह जाने की सूचना है। प्रभावित लोगों को खाने-पीने के पैकेट दिलवा दिए गए हैं। उनके घरों में सूखा राशन भी पहुंचा दिया गया है। पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

User Comments

Leave a comment

Related News