Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, अंबाला के आसमान में भारत का गौरव

|

16 जनवरी को मंगल पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में आएंगे नजर

|

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

|

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 11 गांव के नाम बदलने का एक नया रिकॉर्ड बना डाला.

|

MahaKumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज शुभारंभ, 144 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सागर मंथन जैसा योग, दुनियाभर में आएंगे 40 करोड़ श्रदालु

|

स्वर्गीय अजय कुमार लोहारिया स्मृति में बच्चों को कराया स्ल्पाहार और वृक्षारोपण किया

|

थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के  मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

|

हनुमान मंदिर से 11 किलो की प्रतिमा ले गए चोर:भैंसदेही मार्ग पर हुई वारदात, यहां पहले भी हो चुकी चोरी

|

90 साल का हुआ RBI : गवर्नर शक्तिकांत बोले- बढ़ रही GDP, कम हो रही महंगाई

|

VIDEO: 'जूनियर मलिंगा' की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, 150 की रफ्तार वाली दो यॉर्कर; चारों खाने चित्त हो गए मार्श और स्टब्स

|

जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

|

Congress: : 'यह रवैया बहुत उदार है...', SC में सिंघवी ने क्यों कही ये बात; इनकम टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को राहत

|

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

|

Post By : Bhaskar
Author : Bhaskar Views 90
'

मूंग फसल बेचने एक दिन और खुला पोर्टल:दो घंटे में साढ़े पांच सौ किसानों ने स्टॉल बुक किए, टेक्निकल प्रॉब्लम आने पर किसानों में गुस्सा

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी में किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो खरीदी देरी से शुरू हुई है। उसके बाद से ही किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार भी मूंग की फसल नहीं बेच पाए। किसानों के लिए सरकार ने एक अगस्त को एक दिन के लिए किसानों को स्लॉट बुक कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिसमें गुरुवार को सुबह दो घंटों में करीब साढ़े पांच सौ किसानों के स्लॉट बुक होने के बाद आई तकनीकी समस्या के चलते किसानों के स्लॉट बुक नहीं होने से किसानों में खासी नाराजगी है। किसान अपनी इस समस्या को लेकर कृषि विभाग के कार्यालय पहुंच गए। पोर्टल पर स्लॉट बुक करने वाले किसानों ने परेशान होकर, कृषि विभाग में इकट्ठा होकर कृषि विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे और अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि सुबह से पोर्टल पर स्लॉट बुक नहीं होने से वो परेशान हो रहे हैं। लेकिन स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई किसानों ने मूंग बेच चुके लेकिन बिल जनरेटर नहीं हो पा रहे हैं। कृषि विभाग के उप संचालक संजय यादव ने बताया कि आज 550 किसानों के स्लॉट बुक हो हुए हैं। मेंटेनेंस के कारण पोर्टल बंद हुआ है, कुछ देर में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं किसानों के स्लॉट बुक हो रहे हैं। जिन्होंने एक बार भी फसल नहीं बेची थी। उन्होंने बताया कि जिले में 120 किसान हैं। जिनके बिल बनना बाकी है। जिसकी सूची वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है। जिले में 31 जुलाई तक 29,587 किसानों 94,427 मैट्रिक टन मूंग बेच चुके हैं। जिसका 260 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खातों में पहुंच चुका है।

User Comments

Leave a comment

Related News